बिहार में राजद की युवा इकाई भंग
पटना में इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी हाल में कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में भी यह बात कार्यकर्ताओं को समझा चुके थे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह राजद कार्यालय में युवा राजद के दो गुटों के बीच जमकर तकरार हुई। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पासवान का आरोप है कि युवा राजद कार्यकर्ता धनंजय सिंह ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर रिवाल्वर तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सतीश ने इसकी शिकायत राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से की थी।
ज्ञात हो कि धनंजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह के भतीजा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications