जुमा-मनमोहन के बीच फीफा विश्व कप को लेकर चर्चा
एक सप्ताह बाद दक्षिण अफ्रीका में फीफा विश्व कप शुरू होने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार फुटबाल विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इसे खेल जगत के सबसे बड़े आयोजनों में एक माना जाता है।
जुमा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मनमोहन सिंह ने कहा, "एक सप्ताह बाद दक्षिण अफ्रीका विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत की जनता की ओर से मैंने राष्ट्रपति जुमा को इस महान आयोजन की सफल मेजबानी के लिए शुभकामनाएं दे दी हैं।"
जुमा ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वह इस वर्ष अक्टूबर में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को लेकर भारत को बधाई देते हैं। जुमा ने इन खेलों की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
जुमा ने कहा, "भारत हमारे साथ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications