रमेश, जनार्दन रेड्डी ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा

जयराम रमेश व जर्नादन रेड्डी, वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जे.डी. सीलम सत्ताधारी कांग्रेस के ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए दूसरी बार नामांकन किया है।

केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. श्रीनिवास और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी सहित कई दावेदारों को नजरअंदाज करते हुए जयराम, रेड्डी, राव व सीलम को दूसरी बार मनोनीत किया है।

सुजाना कंपनी समूह के अध्यक्ष उद्योगपति वाई. सुजाना चौधरी व जी. सुधारानी ने भी तेलुगू देशम पार्टी से नामांकन दाखिल किया है।

गिरीश संघी सहित सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस द्वारा दोबारा मनोनीत चार उम्मीदवारों के अलावा माकपा के पेनुबल्ली मधु की कार्यावधि इस माह खत्म हो गई।

294 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 156 सीटों वाली कांग्रेस राज्यसभा की चार सीटें जीत सकती है, जबकि तेलुगू देशम को दो सीटें मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस तीन सीटें आसानी से जीत सकती है और चौथी सीट के लिए उसे प्रजा राज्यम पार्टी और मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

शुक्रवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। यदि सभी छह उम्मीदवारों के पर्चे दुरुस्त पाए गए तो 14 जून को होने वाले चुनावों में वे निर्विरोध चुने जा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सविस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+