राज्यसभा के लिए कांग्रेस के 7 उम्मीदवार घोषित (लीड-1)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा है कि विजय जे. दर्दा और अविनाश पांडे महाराष्ट्र से व ऑस्कर फर्नाडीस कर्नाटक से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे।
इसके अलावा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी को पंजाब, पार्टी की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई को छत्तीसगढ़ और धीरज प्रसाद साहू को झारखण्ड से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने तमिलनाडु से ई.एम.एस. नचिअप्पन पर भरोसा जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications