स्पेन में पटाखा कारखाना में विस्फोट, 4 की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मरने वाले बेनजाकोन कस्बे के रहने वाले थे। कस्बे के सेविले इलाके में स्थित संयंत्र में विस्फोट गुरुवार को स्थानीय समयानुसार दिन में करीब एक बजे हुआ। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
नागरिक सुरक्षा अधिकारी, अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधनकर्मियों के साथ विभिन्न स्वास्थ सेवा दलों के सदस्य पीड़ितों के रिश्तेदारों से मिले। विस्फोट के चलते पूरे इलाके में धुंआ फैल गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications