हम भारत के आदर्श साझेदार: जेम्स मिशेल
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स मिशेल का कहना है कि हिंद महासागर से जुड़े क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रयासों में उनका देश भारत का आदर्श साझेदार है।
मिशेल ने गुरुवार रात नई दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा, "मैं समझता हूं कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने में भारत और सेशेल्स की भूमिका अहम है।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंद महासागर के मद्देनजर सेशेल्स भारत के लिए एक आदर्श साझेदार है। मिशेल भारत दौरे पर थे। यह उनकी दूसरी भारत यात्रा थी।
मिशेल ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने हिंद महासागर में समुद्री डकैती से निपटने के उपाय और अक्षय ऊर्जा में सहयोग सहित गई मुद्दों पर चर्चा की।
शिक्षक से राजनेता बने मिशेल ने कहा, "भारत की ओर से मिल रही मदद की हम सराहना करते हैं। भारत ने समुद्री डकैती के खिलाफ संयुक्त गश्त लगाने और सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित करने के लिए उपकरणों से मदद की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications