अफजल गुरू की फाइल गृह मंत्रालय को भेजी
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंदर खन्ना ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की दया याचिका की फाइल शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी।
एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "फाइल गृह मंत्रालय को भेज दी गई है।"
दिल्ली सरकार ने गत 19 मई को अपने स्पष्टीकरण सहित अफजल गुरु की याचिका की फाइल उपराज्यपाल को लौटा दी थी।
कश्मीर की सोपोर घाटी के निवासी गुरु को 13 दिसंबर 2001 के संसद हमले में दोषी करार दिया गया, उसे 2002 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2003 में इस सजा को स्वीकृति दी थी।
सर्वोच्च न्यायालय में भी इस सजा को बरकरार रखे जाने के बाद गुरु की पत्नी तबस्सुम ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर की थी।
राष्ट्रपति ने इस याचिका पर 2005 में गृह मंत्रालय से राय मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications