ब्रिटेन में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 मरे, 25 घायल
लंदन, 2 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 12 लोग मारे गए जबकि 25 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने इसे एक भीषण घटना करार देते हुए कहा कि संभावित हमलावर एक 52 वर्षीय टैक्सी चालक डेरिक बर्ड था, जिसे बाद में एक जंगल में मृत पाया गया। उसके पास से दो हथियार बरामद किए गए।
यह हमला उत्तरी पश्चिम इंग्लैंड के कंब्रिया के लेक जिले में हुआ। यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए चर्चित है।
क्षेत्र के पुलिस अधिकारी स्टुअर्ट हाइड ने कहा, "इससे कंब्रिया के लोग अचंभित हैं।"
उन्होंने कहा कि यह एक भीषण घटना है लेकिन इसकी प्रकृति बेहद अपवाद है।
स्टुअर्ट ने कहा कि मामले की जांच में उन्हें कई सबूत मिले हैं। 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने संसद में कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए हर संभव उपाय करेगी। उन्होंने इसे अचंभित करने वाली घटना करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications