दिल्ली में धूल छाई, तपन बरकरार
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार को एक तरफ जहां गर्मी की तपिश बरकरार है वहीं आसमान में धूल छाई है। यहां न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस समय के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस उपर है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार के तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली का न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस वर्ष के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस उपर है।" दिल्ली के विभिन्न भागों में धूल छाई हुए है।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications