मुठभेढ़ में 2 नक्सली ढेर
पटना, 3 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध नक्सली मारे गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के जवान मुंगेर जिले के बघेल जंगल में छापेमारी अभियान चला रहे थे और इसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। उनके पास से एक राइफल बरामद की गई है। छापेमारी अभियान अभी चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications