छत्तीसगढ़ परियोजना के लिए जीएमआर का भूमि अधिग्रहण पूरा
कंपनी की प्रवक्ता ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "कंपनी ने भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया है और यहां उच्च प्रौद्योगिकी वाली दो इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इनमें प्रत्येक की उत्पादन क्षमता 685 मेगावाट होगी और इस पर 8,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।"
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के मुख्य संयंत्र को स्थापित करने के लिए 850 एकड़ जमीन की जरूरत थी। सरकार ने 422 एकड़ भूमि मुहैया कराई और कंपनी ने खुद ही 428 एकड़ जमीन अधिग्रहित किए।
राज्य सरकार से 'जीएमआर एनर्जी' ने वर्ष 2007 में रायखेड़ा में संयंत्र स्थापित करने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते परियोजना के काम में देरी हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications