हिमाचल प्रदेश में बारिश, तापमान में कमी
शिमला में मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि राज्य में अधिकतर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों मसलन शिमला, नरकांदा, कुफरी, कसौली, पालमपुर, धर्मशाला और मनाली में दिन में मध्यम बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है।
शिमला में गुरुवार को उच्चतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस था।
कलपा में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बुधवार को 23 डिग्री था।
मंडी जिले के सुंदरनगर में उच्चतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तापमान 30.4 डिग्री रहा। इन दोनों शहरों में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications