छत्तीसगढ़ में बिजली संयंत्र के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू
प्रदेश सरकार ने अपने एक बयान में कहा, "केंद्र सरकार की पांचवी अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजना के लिए 2,500 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, यह परियोजना सरगुजा जिले के उदयपुर और प्रेमनगर विकासखंड में स्थापित की जा रही है।"
बयान में कहा गया, "प्रभावित होने वाले परिवारों को साल में दो बार फसल देने वाली सिंचित जमीन के लिए प्रति एकड़ के हिसाब से 10 लाख रुपये, एक बार फसल देने वाली सिंचित जमीन के लिए 8 लाख रुपये और अनुपजाऊ जमीन के लिए 6 लाख रुपये दिए जाएंगे।"
सरकार ने कहा कि 1,200 एकड़ जमीन का उपयोग मुख्य बिजली घर बनाने के लिए होगा, 1,000 एकड़ जमीन का उपयोग एस डेम बनाने में, 200 एकड़ जल संग्रह और 100 एकड़ जमीन का उपयोग आवास निर्माण के लिए किया जाएगा।
परियोजना के लिए 1,20 करोड़ टन कोयले और 13.5 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी की आवश्यकता पड़ेगी। परियोजना में नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली उत्पादन शुरू होने में 69 महीनों का समय लगेगा।
केंद्र सरकार बिजली उत्पादन क्षमता में 2012 तक एक लाख मेगावॉट की वृद्धि के लिए अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजनाओं पर काम कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications