भारत के रुख से असंतुष्ट पाकिस्तानी दल स्वदेश लौटा
पाकिस्तान के सिंधु जल आयोग के आयुक्त सईद जमात अली शाह ने लाहौर में संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि भारतीय समकक्षों ने चेनाब, झेलम और सिंधु नदी पर बनाए जा रहे बांध के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इन परियोजनाओं को लेकर पाकिस्तानी सरकार की आपत्ति पर विचार किए बिना ही तीनों नदियों पर बांध बनाया जा रहा है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक आयोग के आयुक्त ने कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि के नियमों का अनुपालन नहीं करता है तो पाकिस्तान इस मसले को अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत में ले जाएगा।
इससे पहले लाहौर में हुई वार्ता के दौरान पाकिस्तान ने सिंधु नदी पर बने नीमू बाजगो और छुटक बिजली परियोजनाओं को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी। पाकिस्तान को लगता है कि इन परियोजनाओं की वजह से इन नदियों में पानी का बहाव बाधित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications