हवाई सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे: पटेल

गौरतलब है कि मैंगलोर विमान हादसे के बाद डीजीसीए एस.एन.ए. जैदी की देखरेख में 'नागरिक उड्डयन सुरक्षा सलाहकार समिति' गठित की गई है। इसमें कुल 28 सदस्य हैं और इसकी पहली बैठक गुरुवार को पटेल की अध्यक्षता में हुई।

इस बैठक के बाद पटेल ने संवाददाताओं को बताया, "हमने एक दुखद हादसा झेला है लेकिन हमें किसी भी मोर्चे पर कमी नहीं दिखी है। हम हवाई सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।"

पटेल ने कहा, "हम डीजीसीए के हाथ मजबूत करेंगे। आगे हमें कई चुनौतियों का सामना करना है। इस समिति का गठन भी इसी की दिशा में उठाया गया एक कदम है।"

उन्होंने कहा कि समिति की बैठक अगले तीन महीने तक हर माह होगी। बाद में हर चार महीने पर इसकी बैठक आयोजित की जाएगी। इस समिति की ओर से दिए गए सुझावों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विगत 22 मई को मैंगलोर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक विमान के उतरते समय खाई में गिर जाने से 158 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+