उड़ीसा में 10 जून तक आ सकता है मानसून
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के निदेशक एस. सी. साहू ने आईएएनएस को बताया, "हमें सामान्य मानसून रहने की संभावना है। यह उड़ीसा में 10 जून तक पहुंच सकता है।"
मानसून ने अंडमान में नियत समय 17 मई से तीन दिन पहले ही दस्तक दे दी। यह केरल में भी 31 मई को पहुंच गया।
अधिकारी ने बताया,"अरब सागर में उठे तूफान की वजह से उड़ीसा में मानसून के आने में कोई देरी नहीं हो सकती है।"
देश के चावल उत्पादन में उड़ीसा का योगदान बहुत ज्यादा है। कुल चावल उत्पादन का 10वां हिस्सा उड़ीसा से मिलता है, इस तरह राज्य के लिए अच्छा मानसून महत्वपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications