87 साल के हुए करुणानिधि
चेन्नई के गोपालपुरम स्थित अपने आवास में जन्मदिन का केक काटने के बाद करुणानिधि की व्यस्तता का सिलसिला आरंभ हुआ। वह सबसे पहले डीएमके के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई के स्मारक स्थल पहुंचे। वह 'द्रविड़ काझागम' के संस्थापक ई.वी.के. पेरियार के स्मारक स्थल भी गए।
बाद में करुणानिधि डीएमके के मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और दूसरे नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यहां उन्हें उपहार स्वरूप शॉल भेंट की गई। अन्य दलों के नेताओं ने भी उन्हें मुबारकबाद दी।
करुणानिधि राज्य में पांचवी बार मुख्यमंत्री बने हैं। वर्ष 1957 में वह पहली बार विधायक बने थे और तब से हर विधानसभा चुनाव में निर्वाचित रहे हैं।
करुणानिधि के बड़े बेटे एम.के. अझागिरी केंद्र में रसायन एवं उर्वरक मंत्री हैं। उनके छोटे बेटे एम. के. स्टालिन राज्य में उपमुख्यमंत्री हैं जबकि बेटी के. कानिमोझी राज्यसभा सदस्य हैं।
उल्लेखनीय है कि करुणानिधि ने बुधवार को गोपालपुरम स्थित अपना घर एक ट्रस्ट को सौंप दिया। यह ट्रस्ट करुणानिधि और उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद इस घर को एक अस्पताल में तब्दील करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications