जी-8, जी-20 सम्मेलनों के खर्च में कटौती हो: कनाडाई नेता
इन दोनों आयोजनों के लिए तीन दिन में 1.2 अरब डॉलर खर्च किए जाने हैं। कहा जा रहा है कि यह कनाडा के इतिहास के सबसे महंगे 72 घंटे होंगे।
जी-8 सम्मेलन का आयोजन 25-26 जून को यहां से 215 किलोमीटर दूर हंट्सविले में और जी-20 का आयोजन टोरंटो में ही 26-27 जून को होना है।
वैश्वीकरण के विरोधी सम्मेलनों में व्यवधान पैदा करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के विरोध के चलते सम्मेलनों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराने के खर्च बढ़ने के आसार हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री पॉल मार्टिन ने बुधवार को कहा कि इन सम्मेलनों पर होने जा रहा खर्च 'समझ से परे' है।
उन्होंने कहा, "मैं अपने जीवन में ऐसे कई सम्मेलनों में गया हूं लेकिन मैंने इतना खर्च आज तक कहीं नहीं देखा।"
कनाडा के सबसे शक्तिशाली प्रांत ओंटेरियो के प्रमुख डाल्टन मैकगुइंटी ने भी सम्मेलनों के खर्च पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा, "कनाडा के लोगों की एक जैसी प्रतिक्रिया है- एक अरब डॉलर बहुत बड़ी रकम है, मैं नहीं जानता कि वाकई इतनी राशि खर्च होगी। मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय सरकार इसकी समीक्षा करेगी।"
एमनेस्टी इंटरनेशनल, ग्रीनपीस और कनाडाई श्रमिक संगठनों के साथ अन्य संगठन इन सम्मेलनों में व्यवधान पैदा करने की तैयारी कर रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के बीच द्विपक्षीय वार्ता होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications