चीन भूस्खलन : मृतकों की तादाद 38 तक पहुंची
बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। चीन के स्वायत्तशासी क्षेत्र गुआंगझी झुआंग में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 38 तक पहुंच गई है। इस आपदा में लापता हुए ग्रामीणों की तलाश जारी है।
आपातकालीन बचाव कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि रोंगझियान काउंटी में बुधवार को आठ और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंच गई है। बचावकर्मी लापता 14 ग्रामीणों की अभी तक तलाश कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस भूस्खलन में मकानों के नष्ट हो जाने के बाद 2,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रोंगझियान भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित हुआ।
गौरतलब है कि गुआंगझी में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद बुधवार तड़के भूस्खलन हुआ था।
उधर, सेंक्सी काउंटी में बुधवार रात तक 12 लोगों के मरने की पुष्टि हुई थी जबकि तेंगझियान काउंटी, दोंगलान काउंटी और फैंगचेगांग सिटी में तीन लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications