काबुल में 'जिरगा' के पास रॉकेट से हमला, करजई सुरक्षित
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार सुबह शांति सभा या 'जिरगा' के विरोध में आयोजन स्थल के समीप आतंकवादियों ने दो रॉकेट दागे। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस जिरगा का उद्घाटन राष्ट्रपति हामिद करजई ने किया।
'नेशनल कंसल्टेटिव पीस जिरगा' के आयोजन स्थल के समीप इंटरकांटीनेंटल के पास दो रॉकेट उस समय दागे गए जब करजई वहां भाषण दे रहे थे। इस हमले में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
जिरगा के जरिए तालिबान से सुलह
इस जिरगा में कबायली मुखिया, सांसद, सामाजिक राजनीतिक हस्तियां और सरकारी अधिकारियों सहित करीब 1600 लोग तालिबान के साथ सुलह के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए एकत्र हुए।
इससे पहले मंगलवार को तालिबान ने सरकार द्वारा बुलाई गई जिरगा को पाखंड करार देते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, काबुल पर हेलीकॉप्टर मंडरा रहे हैं औऱ गोलीबारी की आवाजे लगातार सुनाई दे रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications