बिहार में अधिकतम तापमान में वृद्घि
पटना, 2 जून (आईएएनएस)।पटना सहित बिहार के करीब सभी क्षेत्रों में एकबार फिर से अधिकतम तापमान में वृद्घि के कारण गर्मी बढ़ गई है। दूसरी तरफ उमस से भी लोग परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र गया रहा जहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के सभी क्षेत्रो में सुबह से ही लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं।
पटना में बुधवार सुबह का तापमान जहां 27़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गया का 28़ 7, भागलपुर का 31़ 0 तथा पूर्णिया का 27 ़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विभाग के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि राज्य में एकबार फिर अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो गया है इस कारण लोग सुबह से ही गर्मी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटों में बारिश भी होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications