नक्सलियों से निपटने में केंद्र छत्तीसगढ़ के साथ : चिदंबरम (लीड-2)

नक्सली हिंसा की चर्चा करते हुए चिदंबरम ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य एक कठिन समय से गुजर रहा है और केंद्र सरकार मदद से लिए उसके साथ खड़ी है।

चिदंबरम ने 40वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में संबोधित करते हुए कहा, "पिछले आठ सप्ताहों में राज्य में हिंसा की 28 बड़ी घटनाएं हुई हैं। हिंसा में कई लोग मारे गए और कई जख्मी हुए।"

उन्होंने कहा, "मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को यह बताना चाहता हूं कि कठिनाई के इस समय में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।"

चिदंबरम ने कहा कि उपुयक्त साजो-सामान की कमी से जूझ रहे पुलिस बलों के जरिए 110 करोड़ की आबादी वाले इस देश में उचित सुरक्षा व्यवस्था कर पाना कठिन है।

उन्होंने कहा, "110 करोड़ की आबादी वाले मुल्क में सुरक्षा प्रबंध कर पाना मुश्किल है। यह सुरक्षा प्रबंध करना उस स्थिति में और कठिन हो जाता है जब एक पड़ोसी अस्थिरता से घिरा हो।"

तीन दिनों तक चलने वाली इस कांग्रेस में उन्होंने कहा कि देश में पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता दोगुनी करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस में भर्तियों को भी तेज करने पर बल दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार पुलिस बलों में आज लगभग 3,35,000 पद रिक्त हैं। हमारे यहां एक लाख व्यक्तियों पर मात्र 160 पुलिसकर्मी हैं जो अंतर्राष्ट्रीय मानकों से कहीं कम हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+