मेक्सिको में 6 मानव सिर मिले
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार दुरंगो प्रांत के अटार्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि प्रांत के लर्दो और गोमेज पलेसियो शहरों में छह मानव सिर पाए गए। इनमें से दो सिर स्थानीय नगरपालिका के दो अधिकारियों के हैं, जो पिछले हफ्ते लापता हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि लेर्दो में एक व्यक्ति का सिर एक कूलर के अंदर से बरामद किया गया और गोमेज पलेसियो शहर में अन्य तीन व्यक्तियों के सिर कटे शव कार के भीतर से बरामद किए गए। अभी चार शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इस बीच अज्ञात बंदूकधारियों ने 13 लोगों को गोली मारकर हत्या दी। इनमें से सात लोगों को बाजा कैलिफोर्निया के तिजुआना शहर में गोली मारी गई, जबकि छह लोगों को ग्यूरोरो में गोली मारी गई।
बाजा कैलिफोर्निया प्रांत के अटार्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये झड़प मादक पदार्थ के गलत सौदेबाजी को लेकर हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications