बुजुर्ग भी ले सकते हैं अच्छे वित्तीय फैसले
वैज्ञानिकों का मत है कि 85 वर्ष की महिला भी उतना ही अच्छा वित्तीय फैसला ले सकती है, जितना के एक युवा ले सकता है।
डीयूएमसी के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर स्कॉट ह्यूटेल ने इस संबंध में कहा, "फैसला करने की क्षमता उम्र के कारण प्रभावित नहीं होती। यह अनुभूति के कारण प्रभावित होती है।"
स्कॉट ने एक शोध के माध्यम से कुछ लोगों पर परीक्षण किया, जिसमें वे लोग अपने फैसलों के आधार पर अपने पास रखी गई राशि को बढ़ा या घटा सकते थे।
इस शोध में 66 से 76 वर्ष की आयुवर्ग के 54 तथा 18 से 35 वर्ष की आयुवर्ग के 58 लोगों को शामिल किया गया।
शोध के दौरान 66 से 76 वर्ष की उम्र के कई लोगों के वित्तीय फैसले बिल्कुल वैसे ही निकले, जैसे कि 18 से 35 वर्ष की उम्र के लोगों ने लिए थे।
शोध के माध्यम से यह निष्कर्ष निकला कि बुजुर्ग इंसान की सोचने और समझने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन इसके कारण उसकी सटीकता पर कोई असर नहीं पड़ता।
इस लिहाज से यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि एक बुजुर्ग इंसान ठीक वैसे ही फैसले कर सकता है, जैसे कि एक युवा इंसान कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications