बस हादसे में 3 मरे, 29 घायल
पुलिस के अनुसार निजी बस विजयनगर से आसींद जा रही थी। रास्ते में बस अचानक एक स्पीड ब्रेकर के निकट असंतुलित हो गई। इस दौरान ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई।
पहले सभी घायलों को गुलाबपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर रूप से घायलों को भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications