उत्तर प्रदेश में फिर लड़कियों ने मारी बाजी
घोषित नतीजों के अनुसार 64.21 फीसदी उत्तीर्ण छात्रों के मुकाबले में 77.29 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक संजय मोहन ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुल 33,05,573 (संस्थागत और व्यक्तिगत मिलाकर) परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 23, 39,977 यानी 70.79 फीसदी उत्तीर्ण हुए।
बीते साल कुल 19,22,649 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 12,24,564 उत्तीर्ण हुए थे। इसी तरह 13,82,924 छात्राएं परीक्षा में बैठीं, जिनमें से 10,68,867 सफल रहीं। पिछले साल भी छात्राएं छात्रों पर भारी पड़ी थीं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications