मेक्सिको में सामूहिक कब्र मिली
समाचार एजेंसी ईएफई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि टैक्सको सिटी के नजदीक सान फ्रांसिस्को के काकलोटेनंगो में शनिवार को सामूहिक कब्र की खोज की गई। ग्युरेरो राज्य में हाल के बरसों में मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़ी कई हिंसक घटनाएं हुई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कब्र में दफन कुछ शव सड़ चुके थे जबकि कुछ को चंद घ्ांटे पहले ही मौत के घाट उतारा गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में और भी मानवीय अवशेष मिल सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक कब्र लगभग 600 फुट गहरी है। शवों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। घटनास्थल पर सुरक्षाबल तैनात कर दिये गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications