उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत
बलिया, मऊ, देवरिया, सलेमपुर, अंबेडकर नगर सहित कई जिलों में रविवार देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश हुई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक सलेमपुर में सर्वाधिक 14.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विगत तीन-चार दिनों से राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री, कानपुर का 41.8 डिग्री, इलाहाबाद का 41.1 डिग्री, गोरखपुर का 40 डिग्री और लखनऊ का 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान पूर्वाचल और मध्य भाग के विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications