रेल दुर्घटना : 95 शवों की शिनाख्त, 53 की होगी डीएनए जांच

कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना में मारे गए 148 यात्रियों में से 95 की पहचान कर ली गई है। पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने शेष 53 शवों की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया है।

पश्चिम बंगाल के वित्तमंत्री असीम दासगुप्ता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पहचान किए गए शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि डीएनए जांच के लिए नमूने शहर की केंद्रीय फॉरेंसिक जांच प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। यह देश की प्रमुख प्रयोगशाला है। 150 घायल यात्रियों का इलाज मिदनापुर, खड़गपुर व कोलकाता के अस्पतालों में किया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल 24 लोगों को कोलकाता भेजा गया है। इनमें से एक की मौत हो गई है और अन्य चार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह दुर्घटना पश्चिम बंगाल के सरडीहा व खेमासुली रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे हुई थी। संदिग्ध नक्सलियों द्वारा रेल ट्रैक को 1.5 फीट तक तोड़ देने के कारण हुए इस हादसे में पांच कोच दूसरे ट्रैक पर जा गिरे थे।

दुर्घटना स्थल से पुलिस को नक्सली समर्थित पीपुल्स कमेटी के दो पोस्टर मिले हैं, जिनमें तोड़फोड़ की जिम्मेदारी ली गई है।

यह नक्सिलियों द्वारा अंजाम दी गई इस वर्ष की तीसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले नक्सिलियों ने छत्तीसगढ़ में छह अप्रैल को हमला कर 76 सुरक्षाकर्मियों की जान ले ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+