दिल्ली में तापमान में आंशिक कमी, पर उमस बरकरार
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में तापमान में भले ही मामूली गिरावट आई है लेकिन आद्रता का स्तर कुछ अर्से तक अधिक बने रहने के आसार हैं। दिल्लीवासियों के लिए सोमवार का दिन बहुत उमस भरा रहने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आद्रता का स्तर 65 प्रतिशत बना हुआ है और ऐसे ही हालात कुछ और दिन बरकरार रहने के आसार हैं।
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम में अगले कुछ दिनों तक तब्दीली के कोई आसार नहीं हैं।"
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.1 प्रतिशत बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications