'हमलावर मिले तो हृदय परिवर्तन कर दूंगा' (लीड-1)
श्री श्री रविशंकर ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका कोई शत्रु नहीं है। उन्होंने अपने काफिले पर गोलीबारी करने वाले शख्स से हिंसा का रास्ता त्याग देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे सत्संग जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा, "हमलावर के बारे में मैं यही कहूंगा कि वह सत्संग में आए। यहां योग और ध्यान के जरिए उसका हृदय परिवर्तन हो जाएगा।"
श्री श्री ने कहा कि उनकी पहल पर कई लोगों को हथियार त्यागे हैं और शायद यही बात गोलीबारी करने वाले को खटक गई है। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद आतंक फैलाना था। उन्होंने इस घटना में अपने आश्रम से जुड़े किसी भी व्यक्ति के शामिल होने की आशंका को खारिज कर दिया।
अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। यह अच्छा नहीं रहेगा कि मेरे और भक्तों के बीच कोई रुकावट आए।"
गौरतलब है कि रविवार शाम बेंगलुरू में एक अज्ञात हमलावर ने श्री श्री रविशंकर के काफिले पर गोलीबारी की। इसमें वह सुरक्षित बच गए लेकिन उनका एक भक्त घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications