चीन-जापान रिश्ते प्रगाढ़ बने: जियाबाओ
टोक्यो, 31 मई (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने जापान के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने का आह्वान किया है। वह इन दिनों जापान दौरे पर हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जियाबाओ ने रविवार को कहा, "यह बात सही है कि दोनों देशों के बीच कुछ समस्याएं और गलतफहमियां हैं। पंरतु मुझे पूरा भरोसा है कि चीन-जापान मित्रता दोनों देशों की जनता भी चाहती है और हमें इसे आगे बढ़ाना चाहिए।"
जियाबाओ रविवार दोपहर टोक्यो पहुंचे। वर्ष 2007 के बाद से यह उनकी दूसरी जापान यात्रा है। उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षो के दौरान जापान और चीन के संबंधों में खासी प्रगति हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications