मुंबई को शंघाई बनने में समय लगेगा : पाटील

एयर इंडिया के विशेष विमान से, 31 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने सोमवार को कहा कि मुंबई को शंघाई बनने में अभी और वक्त लगेगा। पूर्वी चीन में स्थित महानगर शंघाई व्यावसायिक केंद्र और गगनचुंबी इमारतों के लिए जाना जाता है।

चीन की छह दिवसीय यात्रा के बाद स्वदेश लौटने के दौरान एयर इंडिया के विशेष विमान में संवाददाताओं के साथ बातचीत में पाटिल ने कहा, "हम विकास कर रहे हैं लेकिन अभी इसमें वक्त लगेगा।"

राष्ट्रपति ने यह बयान तब दिया जब संवाददाताओं कहा कि अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि वे भारत के व्यावसायिक केंद्र मुंबई को शंघाई की तरह आधुनिक स्वरूप प्रदान करेंगे जो कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का प्रतीक होगा।

शंघाई की आबादी दो करोड़ है और यह ऐतिहासिक स्थल के साथ ही प्रख्यात पर्यटक स्थल है।

भारतीय अधिकारियों ने ऐसा कई बार दावा किया है कि आबादी के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा शहर मुंबई (1.4 करोड़) अगला शंघाई होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+