मेरा कोई शत्रु नहीं: श्री श्री रविशंकर
बेंगलुरू, 31 मई (आईएएनएस)। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने रविवार शाम की घटना के संदर्भ में कहा है कि उनका कोई शत्रु नहीं है और वह आगे भी सत्संग जारी रखेंगे।
श्री श्री रविशंकर ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका कोई शत्रु नहीं है। उन्होंने अपने काफिले पर गोलीबारी करने वाले शख्स से हिंसा का रास्ता त्याग देने की अपील की। इस आध्यात्मिक गुरु ने यह भी कहा कि वह आगे सत्संग जारी रखेंगे।
गौरतलब है कि रविवार शाम बेंगलुरू में एक अज्ञात हमलावर ने श्री श्री रविशंकर के काफिले पर गोलीबारी की। इसमें वह सुरक्षित बच गए लेकिन उनका एक भक्त घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications