दिल्ली में फिर बढ़ी गर्मी (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश या आंधी के आसार नहीं हैं। मौसम सोमवार की तरह ही बना रहेगा। मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा और तापमान 27 से 44 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
एक छात्र रवि वर्मा ने बताया, "मैं दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन पत्र लेने गया था और गर्मी की वजह से काफी परेशानी हुई। गर्मी से निजात पाने के लिए मैंने अपने साथ ग्लूकोज की बोतल ले रखी थी जिससे गर्मी से निजात पाने में मदद मिली।"
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम में अगले कुछ दिनों तक तब्दीली की कोई संभावना नहीं है।"
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.1 प्रतिशत बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत तापमान से दो डिग्री नीचे था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications