झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने राज्यपाल एम. ओ. एच. फारूक से मुलाकात कर सूचित किया है कि सरकार गठन के लिए उनके पास आवश्यक आंकड़े नहीं हैं। सरकार गठन के लिए किसी भी दल या गठबंधन के आगे न आने की स्थिति में राज्य में राष्ट्रपति शासन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है।

प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यपाल ने सोमवार को रांची में सभी राजनतिक दलों के नेताओं से अलग-अलग बातचीत की। नेताओं से मुलाकात के बाद राज्यपाल सोमवार रात केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल केंद्र सरकार को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अनुशंसा कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+