मैंगलोर हादसे के पीड़ितों को मिले 1.45 लाख डॉलर : चांडी

चांडी ने संवाददाताओं से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विमानन नियमों के मुताबिक मुआवजा राशि 1.45 लाख डॉलर तय है। इस बारे में हम केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को नागर विमानन मंत्रालय ने 10 लाख रुपये, केरल सरकार ने तीन लाख व प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

चांडी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को 1.45 लाख डॉलर 15 लाख रुपये के अलावा मिलेगा। हम प्रयास कर रहे हैं कि यह राशि पीड़ित परिवारों तक जल्द से जल्द पहुंचे। उन्होंने कहा, मैंने व्यक्तिगत तौर पर पीड़ितों के घरों का दौरा किया है और देखा कि वे बहुत तंगहाली में हैं।

कुछ दुर्घटना प्रभावितों के फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री चांडी ने कहा कि इस मुद्दे पर किसी का मुआवजा रोका नहीं जाएगा।

चांडी ने कहा कि पासपोर्ट के सही या गलत होने से मुआवजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुआवजा उसके परिवार को दिया जा रहा है, जिसकी हवाई दुर्घटना में मौत हो गई है।

आईएक्स 812 दुबई-मैंगलोर विमान मैंगलोर से 20 किलोमीटर दूर बाज्पे हवाई अड्डे के रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+