उप्र में पठान होंगे कांग्रेस के एमएलसी उम्मीदवार
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पठान के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।
इधर, लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के समर्थन से पठान की जीत सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मतदान तक रालोद के साथ वार्ता पूरी हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी कुछ निर्दलीय विधायकों से बातचीत चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications