मंत्री स्तरीय वार्ता से पहले भारत-पाक के बीच बातचीत
सूत्रों के मुताबिक दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच गत 24 मई को यह मुलाकात हुई। भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच 15 मई की प्रस्तावित वार्ता में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उसके बारे में राव और मलिक के बीच बातचीत हुई।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान उच्चायोग के आग्रह पर यह मुलाकात हुई। ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 26 जून को पाकिस्तान जाएंगे। उनकी इस यात्रा से दो दिन पहले राव भी इस्लामाबाद जाएंगी।
राव वहां पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर से मिलेंगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच थिम्पू में हुई मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली के प्रयासों के तहत सचिव स्तरीय वार्ता आरंभ करने पर सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications