महबूबा के काफिले पर पथराव
पुलिस के अनुसार बारामूला जिले में रविवार दोपहर महबूबा के काफिले पर गुस्साए लोगों ने पत्थराव किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह सुरक्षित लौट गई हैं।"
पीडीपी सूत्रों ने बताया कि महबूबा दो शोक संतप्त परिवारों से संवेदना जताने के लिए उनके घर गईं।
पार्टी सूत्रों ने बताया, "जब वह गांव में इन परिवारों के यहां गईं उसी दौरान कुछ युवकों ने पत्थराव किया और भारत विरोधी नारे लगाए।" इसके बाद महबूबा सुरक्षित श्रीनगर लौट गईं।
उल्लेखनीय है कि गत 27 अप्रैल को नाडिहाल गांव के तीन युवकों को कथित रूप में अगवा किया गया और गत 30 अप्रैल को उन्हें आतंकवादी बताकर नियंत्रण रेखा से लगे माशिल सेक्टर में मार दिया गया।
इस मामले में प्रांतीय सेना के एक जवान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवकों के शवों को 28 मई को कब्र से बाहर निकालने और उनके रिश्तेदारों द्वारा उनकी पहचान किए जाने के बाद से स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने सेना के एक मेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
राज्य सरकार ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं और सैन्य अधिकारियों पुलिस को सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications