कर्नाटक बस हादसे में 30 की मौत (लीड-1)

पुलिस ने बताया कि बस गुलबर्ग जिले के सुरपुर से बेंगलुरू जा रही थी तभी चल्लाकेरे के पास पुल पर बने अवरोधक से टकराने के बाद वह खाई में गिर गई। चल्लाकेरे राजधानी बेंगलुरू से करीब 200 किलोमीटर दूर है।

खाई में गिरने के तुरंत बाद बस में आग लग गई और कई यात्री उसमें जल गए।

चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक लाभू राम ने आईएएनएस से फोन पर बताया, "यह दुर्घटना सुबह करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच हुई। एक छोटे पुल पर बस के सीमेंट के एक अवरोधक से टकराने के बाद चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और वह खाई में गिर गई। बस के डीजल टैंक के फटने के कारण उसमें आग लग गई।"

उत्तर पूर्व कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की इस बस में 64 यात्री सवार थे। मरने वालों में 10 बच्चों के अलावा 15 महिलाएं हैं। इस दुर्घटना में घायल 28 अन्य लोगों में से तीन को पास के चित्रदुर्ग सरकारी अस्पताल में और 25 को चल्लाकारी शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना में चालक बच गया है लेकिन वह घायल हो गया है।

राम ने बताया कि उन्होंने चालक और निगम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के निकट संबंधियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

राज्य के परिवहन मंत्री आर. अशोक ने दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद बताया कि पहली नजर में चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है, ऐसा लगता है।

अशोक ने कहा कि चालक ने तेजी गति में बस को मोड़ने की कोशिश की। इसी क्रम में वह पुल पर बने अवरोधक से टकरा गई और खाई में गिर गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+