पश्चिम बंगाल में निकाय चुनावों के दौरान हिंसा
कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में कोलकाता सहित अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान रविवार को कई स्थानों पर हिंसा की खबरें हैं। राज्य के 81 नगरीय निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है।
पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण चलने के बावजूद कई स्थानों पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई हैं। बर्दवान जिले के जमुरिया, उत्तरी 24 परगना के नैहाटी और कोलकाता के बेलघाटा में हिंसा की खबरें हैं।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय निकाय चुनावों को उनका सेमीफाइनल माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications