प्रधानमंत्री ने रेल हादसा पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में गुरुवार देर रात हुए रेल हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मनमोहन सिंह ने रेलवे एवं अन्य अधिकारियों से पीड़ित परिवारों को पूरी मदद मुहैया कराने के लिए कहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री आज की त्रासदी से व्यथित हैं। प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
उल्लेखनीय है कि हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।













Click it and Unblock the Notifications