रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी नक्सली संगठन ने ली
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में गुरुवार देर रात हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की जिम्मेदारी पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) ने स्वीकार की है। पीसीएपीए को नक्सलियों का ही एक धड़ा माना जाता है।
घटनास्थल पर पहुंचे राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी थी, "घटना स्थल से दो पोस्टर बरामद हुए हैं जिनमें पीसीएपीए ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पीसीपीए को नक्सलियों का ही अंग माना जाता है। इस घटना के लिए नक्सली जिम्मेदार हैं।"
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में कल देर रात नक्सलियों द्वारा कथित विस्फोट के कारण मुंबई जा रही इस रेलगाड़ी का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications