'जाति आधारित जनगणना नहीं कराई तो सपा करेगी आंदोलन'
पढ़ें - जनगणना की खबरें
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों इस मुद्दे पर आश्वासन दिया था लेकिन आश्वासन के बावजूद सरकार इस मुद्दे से पीछे हट रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जाति आधारित जनगणना को मंत्रियों के उच्चाधिकार प्राप्त समूह (जीओएम) को सौंपना इस मुद्दे को टालने का एक बहाना है।
यादव ने जोर देते हुए कहा कि एक तरफ देश में पेड़-पौधे, तालाब, मकान व जानवरों तक की गिनती हो रही है तो जातिगत जनगणना के नाम पर कुछ लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना कराने से देश के सरकारी खजाने पर एक पैसे का भी अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। केवल फार्म में एक कालम बढ़ाना होगा। यादव ने उन खबरों को निराधार बताया, जिसमें सपा के संप्रग सरकार में शामिल होने की अटकलें लगाई गई थीं।













Click it and Unblock the Notifications