मोबाइल फोन चुराने पर पीट-पीट कर मार डाला
पटना। बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने एक मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मोबाइल फोन चुराते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान ही इस व्यक्ति की मौत हो गई।
सीतामढ़ी राजकीय रेल पुलिस के प्रभारी शिव बालक पासवान ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications