वीजा मसले पर कनाडा ने जताया खेद
टोरंटो। कनाडा ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग द्वारा कई शीर्ष भारतीय अधिकारियों को वीजा न देने के मामले में गहरा खेद व्यक्त किया है। मालूम हो कि कनाडा ने भारतीय सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों को वीजा देने से इंकार कर दिया था। कनाडा के उच्चायोग ने कहा था कि भारत के शीर्ष अधिकारी मानवाधिकारों का हनन करते हैं, इसलिए वे कनाडा का वीजा पाने योगेय नहीं हैं।
कनाडा के नागरिकता और अप्रवासी मामलों के मंत्री जेसन केनी ने गुरुवार को कहा, "कनाडा सरकार ने सार्वजनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा भारतीय सुरक्षा बल के अधिकारियों का वीजा अस्वीकार्य करने के दौरान उन पर गलत आरोप लगाने की घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सुरक्षा बल और भारतीय रक्षा सेनाएं जो भी कर रही हैं वह वैध है।"













Click it and Unblock the Notifications