बिजली के तार ने ली 1 जान, 10 झुलसे
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक यात्री बस के बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि 10 यात्री झुलस गए हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर है। सभी घायलों को उपचार के लिए झांसी भेजा गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी बस शुक्रवार को झांसी से देरी जा रही थी, इस बस की छत पर भी कई यात्री बैठे हुए थे। बस जब पनियारी गांव के करीब पहुंची तभी बिजली का तार बस की छत पर बैठे यात्रियों से टकरा गया। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में कुल 11 यात्री झुलस गए, जिनमें से एक भगवान दास की मौत हो गई जबकि अन्य का झांसी के मेडीकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications