क्षतिग्रस्त डिब्बों में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका
बचाव कार्य में लगे एक अधिकारी ने बताया, "हमारा मानना है कि एस 3 और एस 4 डिब्बों में अभी भी 50 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं।" सैनिक और रेलवे कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सलियों द्वारा कथित विस्फोट के कारण मुंबई जा रही इस रेलगाड़ी का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और फिर यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 200 से ज्यादा घायल भी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications