मुंबई में विमान दुर्घटना टली (लीड-1)
मुंबई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि जेट एयरवेज के विमान को उतरने की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन जब पता चला कि उसी रनवे पर इंडिगो का एक विमान उड़ने का इंतजार कर रहा है तो पायलट ने रास्ता बदल लिया।
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह हादसा शाम करीब 7.04 बजे का है, जब मुबंई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा व्यस्त रहता है। इंडिगो का विमान बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाला था, जबकि जेट एयरवेज का विमान कोलकाता से आ रहा था।
अधिकारी ने बताया,"नियंत्रण कक्ष के निर्देशानुसार इंडिगो का विमान रनवे पर था, जहां जेट एयरवेज के विमान को उतरने की अनुमति मिल चुकी थी।"
उन्होंने कहा,"जाहिर तौर पर यह घटना कुछ भ्रम के चलते हुई।"
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications